मंत्री, पत्रकार के बाद आईपीएस अधिकारी की हुई कोरोना से मौत

बिहार लोक संवाद ब्यूरो

पटना एम्स में इलाज के दौरान आईपीएस अधिकारी विनोद कुमार की कोरोना से मौत हो गई । वर्तमान में वे पूर्णिया के आईजी के पद पर पदस्थापित थे।

पिछले महज चार-पांच दिनों के अंदर बिहार सरकार के दो –दो मंत्रियों की कोरोना के इलाज के दौरान मौत हो गयी । मंत्री विनोद सिंह और कपिलदेव कामत की मौत कोरोना से हो गयी थी । वहीं कोरोना से दो पत्रकारों ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

इस बीच मुख्य मंत्री नीतीश कुमार और बिहार सरकार के निर्वाचन विभाग ने आईपीएस अधिकरी की मौत पर शोक संवेदना प्रकट की है।

 1,599 total views

Share Now