BPSC PT Free Coaching: कैम्पस 1 में क्लासेज़ शुरू, Campus 2 में Admission & Classes जल्द

बिहार लोक संवाद डॉट नेट

67वीं बीपीएससी पीटी की तैयारी के लिए पटना के हज भवन स्थित कैम्पस 1 में मुफ्त कोचिंग के क्लासेज शुरू हो गए हैं। बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के तहत संचालित इस कोचिंग में कैम्पस 1 के लगभग 150 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं जिनमें 50 लड़कियां शामिल हैं। दिल्ली से बुलाए गए सीडीपी श्रीवास्तव इंडियन कंस्टीच्यूशन एंड पॉलिटी का क्लास ले रहे हैं। फिलहाल रोजाना दो बैच चल रहे हैं।

दूसरी तरफ, मीठापुर स्थित मौलाना मजहरुल हक अरबी एंड फारसी यूनीवर्सिटी स्थित कैम्पस 2 में क्लासेज शुरू करने की तैयारी जोरो शोर से जारी है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा निर्मित ब्याएज हॉस्टल में लड़कों और गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों के रहने का इंतेजाम किया जा रहा है। क्लासेज़ शुरू होने के पहले मेरिट लिस्ट के अनुसार डेढ़ सौ लड़कों और एक सौ लड़कियों का दाखि़ला होगा।

 1,949 total views

Share Now