बिहार के 4 करोड़ लोग बाहर क्यों चले गए? लोकसभा में भाजपा सांसदों से ही बुरी तरह घिर गए गिरिराज सिंह

बिहार लोक संवाद डॉट नेट
भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज और फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह मंगलवार को संसद में अपनी ही पार्टी के दो सांसदों के सवालों से घिर गए। मामला लोकसभा में प्रश्नकाल का है। सुशील कुमार सिंह ने पूछा था कि उग्रवाद प्रभावित उनके संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत औरंगाबाद और गया जिले से प्रशिक्षित युवाओं के सरकारी नौकरी में जाने का प्रतिशत क्या है।

जवाब में ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने बताया कि औरंगाबाद से 2779 लोग टेªंड हुए जबकि 1527 को नौकरी मिली।

लेकिन सांसद सुशील इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। देखिये उन्होंने किस तरह अपनी ही सरकार के मंत्री पर किस तरह पलटवार किया।

गिरिराज सिंह ने इस बार विस्तार से जवाब दिया।

लेकिन इस बार राजीव प्रताप रूड़ी ने गिरिराज सिंह को घेर लिया। उन्होंने पूछा कि जब इतनी बड़ी संख्या में बिहार में लोगों को रोजगार मिल ही रहा है तो आखिर बिहार के 4 करोड़ लोग बिहार छोड़ कर क्यों चले गए।

जवाब में गिरिराज सिंह बिलकुल ही लाजवाब हो गए।

 654 total views

Share Now

Leave a Reply