बिहार में दूसरे चरण के चुनाव में 1514 की उम्मीदवारी सुरक्षित

बिहार लोक संवाद ब्यूरो
पटना: बिहार में दूसरे चरण की 94 विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को चुनाव होना है। 18 अक्टूबर को अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि कुल 1717 नामांकन पत्रों की जांच की गई जिसमें 203 पर्चे रद्द हो गए। इसके बाद 1514 की उम्मीदवारी सुरक्षित बच गई है। ज्ञात हो कि 16 अक्टूबर तक कुल 1717 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पर्चा भरा था।
19 अक्टूबर के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि दूसरे चरण में कितने उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं।

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण में 71 विधान सभा सीटों पर 28 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में कुल 1066 उम्मीदवार मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि तीसरे चरण के लिए 13 अक्टूबर से नामांकन की प्रक्रिया चल रही है

 1,716 total views

Share Now