बिहार लोक संवाद ब्यूरो
भारतीय जनता पार्टी ने 17 अक्तूबर को पटना में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए ई कमल एप लॉन्च कया। इसके साथ-साथ भाजपा के कैंपेन सॉन्ग ‘आत्मनिर्भर बिहार’ भी जारी किया गया। इसमें भोजपुरी गायक और अभिनेता दिनेश लाल निरहुआ ने अपनी आवाज दी है।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एप लॉन्च के करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि भाजपा है तो भरोसा है। इस दौरान उन्होंने महागठबंधन के संकल्प पत्र पर निशाना साधा और कहा कि राजद और उसके सहयोगी दल बहार में लूट-खसोट की सरकार लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम वैसा बिहार नहीं लाने देंगे।
वहीं बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव ने महागठबंधन को अपवित्र गठबंधन करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि महागठबंधन ने जीतनराम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा, मुकेश सहनी और जेएमएम को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का नेतृत्व कमजोर है जबकि वामदल राजद के सहारे सत्ता में आना चाहते हैं। उन्होंने लोजपा के बारे में कहा कि हमारा चिराग से कोई रिश्ता नहीं है।
1,460 total views