बिहार में 52.24 प्रतिशत मतदान, मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, ‘शुक्रिया’

बिहार लोक संवाद ब्यूरो
पटना, 28 अक्टूबर: भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के अनुसार कोरोना काल में पहली बार बिहार में हुए विधान सभा चुनाव में प्रदेश के लोगों ने शाम 5 बजे तक 52.24 प्रतिशत मतदान किया। प्रथम चरण में 16 जिले के 71 विधान सभा क्षेत्रों के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ था।

आज नई दिल्ली में संवाददाओं को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि 2015 के विधान सभा चुनाव के प्रथम चरण में 54.94 प्रतिशत मतदान हुआ था।

चुनाव आयोग कहा शुक्रिया
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि कोरोना काल में बिहार में चुनाव कराना एक चुनौतीपूर्ण काम था। उन्होंने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण काम को बिहार की जनता ने अपने साहस से संभव बना दिया जिसके लिए वे शुक्रिया के मुस्तहक हैं। वे घरों से निकले और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

अरोड़ा ने राजनीतिक दलों का भी शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव के दौरान मैच्योरिटी का परिचय दिया है।
उन्होंने बिहार के प्रशासन का भी शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उसने कोविड-19 के मद्देनजर काफी बेहतर व्यवस्था की।
इधर बिहार के चुनाव कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार शाम 5 बजे तक जमुई जिले में सर्वाधिक 57.41 प्रतिशत मतदान हुआ। औरंगाबाद में सबसे कम 49.90 प्रतिशत मतदान हुआ। पटना का मतदान प्रतिशत 51.02 प्रतिशत रहा।

चुनाव कार्यालय के अनुसार, अलग-अलग चुनाव क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत इस प्रकार है।

 343 total views

Share Now

Leave a Reply