दो उम्मीदवार, दोनों को मिले 37.35-37. 35 प्रतिशत वोट, विजेता कौन

समी अहमद
नालंदा जिले के हिलसा विधानसभा क्षेत्र के दो उम्मीदवारों को 37.3 5-37.35 प्रतिशत वोट आए। ऐसे में सवाल उठता है कि विजेता कौन होगा इसका जवाब वोट प्रतिशत के दशमलव के बाद के 2 अंकों के बाद मिलता है।

यहां से निवर्तमान विधायक राष्ट्रीय जनता दल के अत्रि मुनि उर्फ शक्ति सिंह यादव को कुल 61836 वोट मिले जिसमें 233 पोस्टल वोट्स शामिल हैं।

शक्ति सिंह यादव

दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड के कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया को 61848 वोट मिले इसमें 232 पोस्टल वोट्स शामिल हैं।
अब आपको यह मालूम हो चुका होगा कि विजेता दरअसल कृष्ण मुरारी शरण और प्रेम मुखिया हैं क्योंकि उन्हें 12 वोट अधिक मिले हैं।
इस विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 16 लाख 5580 मत पड़े। इस लिहाज से अत्रि मुनि और शक्ति सिंह यादव के वोट का प्रतिशत रहा 37.345। लेकिन इसे राउंड ऑफ कर 37.35 किया गया।

कृष्ण मुरारी शरण

विजयी उम्मीदवार कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया के वोट का प्रतिशत रहा 37.352। इसे राउंड ऑफ कर 37.35 किया गया।
इस प्रकार राउंड ऑफ़ के गणित के जादू से वोटिंग प्रतिशत तो एक ही रहा लेकिन वास्तविक संख्या से कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया विजय घोषित किए गए।

यहां कुल 19 उम्मीदवार थे और बीसवें पर नोटा भी था। नोटा None Of The Above यानी ऊपर के किसी को नहीं को 1022 वोट मिले।
वैसे यहां तीसरे नंबर पर लोक जनशक्ति पार्टी के कुमार सुमन सिंह उर्फ रंजीत सिंह रहे जिन्हें 17471 वोट मिले इसमें 36 पोस्टल बलेट्स शामिल है इस तरह उन्हें 10.55% वोट मिले।

कहते हैं कि लोकतंत्र में एक-एक वोट का महत्व है। इस चुनाव परिणाम से यह बात साबित हो गई।

 1,659 total views

Share Now