मोदी के हनुमान को मिली 135 में सिर्फ एक

 बिहार लोक संवाद ब्यूरो

पटना, 11 नवंबर: खुद को पर्द प्रधानमंत्री का हनुमान बताने वाले चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी महज एक सीट पर कामयाबी हासिल कर सकी है।

यह सीट बेगूसराय जिले की मटिहानी विधानसभा क्षेत्र है जहां से उसे महज 333 वोटों से जीत हासिल हुई है।
इसी पर सबसे अधिक कांटे का मुकाबला देखने को मिला जहां 3 उम्मीदवारों ने 60,000 से अधिक वोट लाए।
लोजपा के राजकुमार सिंह ने 61364 वोट लाए। दूसरे नंबर पर रहने वाले जदयू के नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह को 61031 वोट मिले। तीसरे नंबर पर थे कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सिस्ट) के राजेंद्र प्रसाद सिंह जिन्होंने 60599 वोट लाए।
लोजपा ने 135 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे जिनमें अधिकतर जदयू के प्रत्याशी के खिलाफ थे।
मटिहानी में पहले तीन स्थानों पर रहने वाले उम्मीदवारों ने 29% से अधिक वोट लाए। सर्वाधिक 29.6% विजय राज कुमार सिंह को मिले दूसरे स्थान पर रहने वाले बाबू सिंह को 29.48% मत मिले जबकि सीपीएम के राजेंद्र प्रसाद सिंह को 29.27% वोट मिले।
यहां चौथे स्थान पर नोटा था नोटा के तहत 6733 वोट डाले गए। इसके बाद एक निर्दलीय उम्मीदवार अमरेश राय ने 4378 वोट लाए।

 407 total views

Share Now

Leave a Reply