बिहार लोक संवाद डाॅट नेट
पटना, 26 नवंबरः संविधान सभा ने भारत के संविधान को 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में 26 नवम्बर 1949 को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया। गणतंत्र भारत में 26 जनवरी 1950 से संविधान अमल में लाया गया।
भारत सरकार द्वारा पहली बार 2015 से डॉ॰ भीमराव आंबेडकर के इस महान योगदान के रूप में 26 नवम्बर को ‘संविधान दिवस’ मनाया गया।
इसी कड़ी में बिहार की राजधानी पटना में नागरिक अधिकार मंच के तत्वावधान में संविधान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में समाज के सभी वर्ग के लोगों ने शिरकत की।
इस अवसर पर बिहार लोक संवाद डाॅट नेट से पद्मश्री सुधा वर्गीज और फादर जोस ने विशेष रूप से बातचीत की।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ने जो संविधान इस देश को दिया वह आज खतरे में है। संविधान की मूल आत्मा को सुरक्षित रखना हरेक देशवासी का कत्र्तव्य है।
981 total views