ल्हासा मार्केट: यहां ठंड में होता है गर्मी का एहसास

बिहार लोक संवाद डाॅट नेट
पटना, 6 दिसंबर: पटना जंक्शन के ठीक पास हर साल ल्हासा मार्केट लगता है। ठंड के मौसम में 1970 से लगते आ रहे इस इस बाजार में खरीदने के लिए काफी कुछ होता है। सस्ता से सस्ता और महंगा से महंगा भी। भीड़ भी खूब उमड़ती है। लेकिन इस बार कोविड- 19 की वजह से लोगों की भीड़ पिछले वर्षों जैसी नहीं है।

स्टाॅल भी कम लगे हैं। फिर भी कई तरह के आकर्षण यहां देखने को मिल रहे हैं। यहां एक ऐसा भी स्टाॅल है जहां एक घंटे में मन पसंद स्वेटर बुन कर मिल जाता है। इसके अलावा, कश्मीरी रज़ाई की कई वेराइटी मौजूद है।
और भी बहुत कुछ जानने के लिए देखिए ये वीडियो।

 1,655 total views

Share Now