हरा गमछा पर लालू की बेटी रोहिणी ने सम्राट चौधरी पर किया तीखा पलटवार

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा पलटवार किया है। दरअसल, सम्राट चौधरी ने 23 मई को पटना के ऊर्जा स्टेडियम में आयोजित बिहार एआई समिट दो हज़ार छब्बीस का उद्घाटन करते हुए एक अजीबो ग़रीब बात कहदी जिससे विवाद पैदा हो गया। सम्राट चौधरी ने पुलिस अधिकारियों को सुझाव दिया कि वे हरा गमछा वालों को पकड़ने के लिए एआई का इस्तेमाल करें। एआई का इस्तेमाल करने से हरा गमछा वाला जल्दी पकड़ा जाएगा। सम्राट चौधरी के इस बयान पर रोहिणी आचार्य ने अपने फेसबुक आईडी पर एक धमाकेदार पोस्ट किया। इस पोस्ट के ज़रिये रोहिणी ने सम्राट चौधरी का कच्चा- चिट्ठा खोलकर रख दिया। उन्होंने पूरी एक लिस्ट जारी करके सम्राट चौधरी से कहा कि वे खुद भी एआई का इस्तेमाल करें और उससे पूछें कि तारापुर नरसंहार का आरोपी कौन है और नरसंहार का आरोपी होने की वजह से क्या वो जेल में बंद था?
फर्ज़ी डिग्री और फर्जी उम्र प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने वाला कौन है?
किसके पिता को सेना का भगोड़ा बताया जाता है?
किसके पिता ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ही ज़मीन में ज़िंदा गाड़ देने की बात की थी?
किसके एक नहीं चार-चार नाम हैं?
किसने बिना स्कूली शिक्षा पूरी किए ही डीलिट की विदेशी डिग्री हासिल कर ली?
कौन एफ़िडेविट को हाफ़ीडिविट बोलता है?
किसके चुनावी हलफ़नामों में अलग-अलग जानकारियां दी गयीं हैं?
किसने बिना अपनी प्रतिज्ञा पूरी किए ही अपना मुरेठा खोल दिया और सिर के बाल मुंडवा लिए?
किसने ख़ुद को ऑन-कैमरा गालीबाज़ बताया था?
किस पर पटना के बोरिंग रोड इलाके़ में छेड़ख़ानी करने का आरोप है?
कौन कई पार्टियों के पत्तल चाट कर बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुँचा है?
दरअसल, हरा गमछा राष्ट्रीय जनता दल की पहचान है। इसलिए रोहिणी को कुछ ज़्यादा ही ग़ुस्सा आ गया। इसलिए उन्होंने ऐसे सवालों की झड़ी लगा दी जिसका सिर्फ़ एक जवाब है।
और वो है, सम्राट चौधरी।

 112 total views

Share Now