सुशील मोदी ने बिहार की विकास दर को बताया पंजाब से दोगुना, हुए ट्रोल

बिहार लोक संवाद डॉट नेट

पटना, 10  दिसंबर: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने ट्विटर पर एक खबर लगाई जिसका शीर्षक है पंजाब की तुलना में बिहार की विकास दर दोगुना।

उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा की ओर से प्रदेश कार्यालय स्थित सभागार में अपने स्वागत के लिए आयोजित समरोह में यह बात कही। यह खबर सहारा अखबार में छपी फिर उन्होंने इसकी क्लिपिंग ट्विटर पर लगा दी।

इनके इस ट्वीट के जवाब में लोगों ने फौरन सवाल करना शुरू कर दिया। एसएस यादव नाम के एक टि्वटर हैंडल से पूछा गया कि इतना विकास बिहार में है तो मजदूर भाई दूसरे राज्यों में पिकनिक मनाने जाते हैं क्या ?

सुदेश राज सिंह ने लिखा कि ऐसे नेताओं को शर्म नहीं आती जो बीमारू राज्य को विकसित राय बताते हैं।

सुधीर गुप्ता ने लिखा है- पंजाब तो बीमारू राज्य की लिस्ट में नहीं है और ना वहां पर समुंदर है। क्या फर्क पड़ता है विकास दर कम होने में। थोड़ा भी शर्म कर लीजिए, रेल मंत्रालय से डाटा ले लीजिए पता चल जाएगा बिहारी प्रवासी के बारे में।

पुष्पेंद्र कुमार ने चुटकी लेते हुए लिखा है कि इन्हीं लोगों की वजह से आज हमारा बिहार चांद पर पहुंच गया है। उन्होंने पूछा है क्या यही लोग राज्यसभा सांसद के लायक हैं जिनको पंजाब और बिहार में अंतर समझ में नहीं आता।

पीआर भाई मनीष ने पूछा है – इसलिए बिहारी अपना पेट भरने पंजाब और हरियाणा जाता है, जो आपका ट्वीट पड़ रहा है वह आपको समझ रहा है कि आपको कितना ज्ञान है।
चंद्रेश्वर प्रसाद ने लिखा है कि सारा मीडिया अंबानी अडानी का पूर्ण ठगों का है तो खबर भी गुमराह करने वाला ही होगई। सिर्फ भाजपा का विकास हुआ है।

एक टि्वटर हैंडल लिखा है- …तभी तो बेचारा बिहारी पंजाब में मजदूरी करने जाता है।

रमापति पांडे ने लिखा है- एक तरफ पंजाब के किसान हैं जो 6 महीने के लिए राशन लेकर डटे हुए हैं और हम बिहारी किसान दो-चार दिन भी नहीं कर सकते हैं और नेता जी कहते हैं कि बिहार की विकास दर पंजाब से दुगनी है।

विवेक झा ने लिखा है- सर, अमेरिका की विकास दर करीब 1 फ़ीसदी और भारत की करीब 7 फ़ीसदी रहती है, इसका मतलब यह तो नहीं कि भारत अमेरिका से ज्यादा विकसित हो गया है। झूठ मुठ के बिहार के लोगों को भरमाना छोड़िए।

कुंदन सिंह ने अपने गुस्से का इजहार इस तरह किया है – इसलिए आप का भी विकास दुगना हो गया है। राज्य से केंद्र में चले गए हैं। विकास की बात आप लोग करो ही मत।

 384 total views

Share Now

Leave a Reply