बिहार लोक संवाद डॉट नेट
पटना हाईकोर्ट के वकील सआदात अली खां की किताब ‘लीगल ल्यूमिनरीज आफ बिहार’ का शनिवार को पटना में लोकार्पण किया गया। पटना हाई कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश और चाणक्या लॉ यूनिवर्सिटी की वायस चांसलर जस्टिस मृदुला मिश्रा लोकार्पण समारोह की मुख्य अतिथि थीं। इस अवसर पर पटना हाई कोर्ट के वकील योगेश चंद्र वर्मा, पूर्व जिला जज अकबर रजा जमशेद और इतिहास के प्रोफेसर डॉ. इम्तियाज अहमद मौजूद थे।
अपने संबोधन में जस्टिस मृदुला मिश्रा ने किताब को रेडी रेकनर करार दिया।
बिहार लोक संवाद डॉट नेट से बातचीत करते हुए सआदात अली खां ने पुस्तक लेखन की शुरूआत का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पुस्तक लिखने में उन्हें दस साल लग गए।
डॉ. इम्तियाज अली ने इतिहास के दृष्टिकोण से पुस्तक को काफी उपयोगी करार दिया।
लोकार्पण समारोह में गिने-चुने लोग ही मौजूद थे।
2,714 total views