पंचायत चुनाव: दूसरे चरण में दिखा महिलाओं का ज़बरदस्त उत्साह

बिहार लोक संवाद डाॅट नेट

बिहार में हो रहे पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार को चैंतीस ज़िले के अड़तालीस प्रखंडों में मतदान हुआ। मतदान के दौरान महिलाओं का उत्साह चरम पर दिखा।
नवादा जिले के नक्सल प्रभावित कौआकोल प्रखंड क्षेत्र के सभी 208 मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। मतदान केन्द्रों पर महिलाओं की लंबी कतार देखने को मिली।
खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड की 12 पंचायतों के मतदान केन्द्रों पर मतदान हुआ। यहां एक ज़ईफ़ महिला को मतदान करने के लिए जाते हुए देखा गया।
पूर्णिया जिले के बनमनखी प्रखंड की 24 पंचायतों के 361 बूथों पर मतदान हुआ। यहां भी महिलाओं की लंबी कतार देखी गई।
सहरसा जिले के कहरा प्रखंड की 12 पंचायतों के 155 मतदान केन्द्रों पर मतदान हुआ। यहां भी महिला मतदाताओं की अच्छी-ख़ासी तादाद देखी गई।
समस्तीपुर जिले के ताजपुर, पूसा और समस्तीपुर प्रखंड की 39 पंचायतों के 528 मतदान केन्द्रों पर मतदान हुआ। यहां भी महिला मतदाताओं की लंबी कतार देखी गई।
पहले चरण के चुनाव परिणामों में महिला उम्मीदवारों का दबदबा रहा था। लगता है, दूसरे चरण में भी महिलाओं की जीत में महिला मतदाता अहम रोल अदा करेंगी। बिहार लोक संवाद डाॅट नेट ब्यूरो, पटना।

 486 total views

Share Now

Leave a Reply