छ्पी-अनछपी: मोदी पर राहुल का बड़ा हमला-विदेशी मदद से बने पीएम, अमेरिका में मिड टर्म पोल आज

बिहार लोक संवाद डॉट नेट, पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विपक्ष पर विदेश जाकर देश विरोधी ताकते के सहारे देश को कमजोर करने की साजिश के आरोप में कहा कि नरेंद्र मोदी विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने और उसी की मदद से इस पद पर बने हुए हैं। अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। कोईलवर में एक कार से 19000 से ज्यादा कारतूस जब्त किए गए। मुजफ्फरपुर में पीएनजी पाइपलाइन में धमाके से की मौत कई घायल।

और, जानिएगा कि कैसे एक दिन में मुकेश अंबानी की आमदनी 6 अरब डॉलर से ज्यादा बढ़ गई।

पहली ख़बर

हिन्दुस्तान के अनुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विपक्ष पर देश को अस्थिर करने के लिए विदेशी मोदी को खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने मोदी पर विदेशी मदद से प्रधानमंत्री की कुर्सी हासिल करने का आरोप भी लगाया। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि देश से झूठ बोलना बंद कीजिए। आप विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने और उसी से प्रधानमंत्री बने हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह से विदेशियों के नियंत्रण में है। विदेशी सोशल मीडिया भी पूरी तरह से आपके साथ खड़ा है। बहस की चुनौती देते हुए राहुल ने कहा, कोई भी मंच, किसी भी समय। हिम्मत है तो आइए। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने कहा, ‘आप (प्रधानमंत्री) नहीं आएंगे, क्योंकि जो मैं आपके बारे में जानता हूं, आप उससे (बहस से) डरते हैं।’

भाजपा अध्यक्ष का आरोप- राहुल विदेशी ताकतों के इशारे पर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर विदेशी ताकतों के इशारे पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राहुल विदेशी टूल बन गए हैं और देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं। वे देश की संवैधानिक संस्थाओं के बारे में भ्रम फैलाकर जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री को अपशब्द कह रहे और कोर्ट पर भी दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। नितिन नवीन ने सोमवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के पूर्व लाजपत पार्क में आयोजित जनसभा में विपक्ष पर जमकर हमला किया।

अमेरिका में मिड टर्म पोल आज

प्रभात खबर के अनुसार अमेरिका में तीन नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगता दिख रहा है. न्यूयॉर्क टाइम्स और सिएना के सर्वे के मुताबिक, लंबे समय से रिपब्लिकन के दबदबे वाले सात राज्यों में से छह में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार आगे हैं. आयोवा में मुकाबला कांटे का है. मिशिगन, मेन, टेक्सास, कंसास, ओहायो और अलास्का में डेमोक्रेट्स को बढ़त मिली है. सर्वे में महंगाई और रोजमर्रा के बढ़ते खर्च को लेकर मतदाताओं की नाराजगी सामने आई है. इस मुद्दे पर डेमोक्रेट्स को नौ प्रतिशत अंक की बढ़त है. स्वतंत्र मतदाताओं में भी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार सातों राज्यों में आगे हैं. चुनाव में प्रतिनिधि सभा की सभी 435 और सीनेट की 35 सीटों पर फैसला होना है. सर्वे 23 अक्तूबर से एक नवंबर के बीच छह हजार से अधिक संभावित मतदाताओं पर किया गया.

19000 से ज्यादा कारतूस जब्त

प्रभात ख़बर के अनुसार भोजपुर ज़िले के कोईलवर थाना क्षेत्र के मनभावन मोड़ के पास सोमवार को कोईलवर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सफारी कार में सवार तीन तस्करों को 19 हजार से अधिक कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. इनके पास से एक लोडेड पिस्टल भी बरामद की गयी है. गिरफ्तार आरोपितों में दो मुजफ्फरपुर और एक सीवान जिले का रहने वाला है. इस कार्रवाई से अवैध कारतूस की तस्करी का खुलासा हुआ है. बरामद सभी कारतूस 7.65 एमएम के हैं. शुरुआती जांच में पता चला है कि कारतूस पश्चिमी यूपी से लाये जा रहे थे और इन्हें मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार में खपाने की योजना थी.

मुजफ्फरपुर में पीएनजी पाइपलाइन में धमाके से की मौत, कई घायल

जागरण के अनुसार मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही-डुमरी रोड में नाला निर्माण के लिए अर्थमूवर (जेसीबी) से खोदाई के दौरान सोमवार दोपहर पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की पाइपलाइन फट गई। इसमें आग लगने से तेज धमाका हुआ। धमाके की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सड़क से गुजर रहे एक व्यक्ति का सिर धड़ से अलग होकर दूर जा गिरा। उनकी पहचान श्रीनगर कालोनी निवासी कोचिंग संचालक श्रीनिवास सिंह के रूप में हुई। वह शैमफोर्ड स्कूल से क्क्षा आठ में पढ़ने वाले पुत्र आयुष सिंह की फीस जमा कर लौट रहे थे। धमाके के बाद निकली गैस से अर्थमूवर में धाग लग गई। वहां से गुजर रही धरे गाड़ी भी इसकी चपेट में आ गई। इसमें सवार वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड के जदयू अध्यक्ष अवधेश कुमार राय समेत 14 लोग घायल हो गए।

मुकेश अंबानी की आमदनी 6 अरब डॉलर से ज्यादा बढ़ गई

जागरण के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति में एक ही दिन में 6.3 अरब डालर का इजाफा हुआ है। ऐसा रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आई भारी तेजी के चलते हुआ है। दो नवंबर को जारी फोर्ब्स की ‘रियल-टाइम बिलियनेयर्स’ सूची के अनुसार इस तरह वे दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से संपत्ति बढ़ाने वाले अरबपति बन गए हैं। संपत्ति में हुई इस वृद्धि के साथ अंबानी दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में 23वें नंबर पर पहुंच गए है। सूची के मुताबिक, वे एक बार फिर सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं। उनकी कुल संपत्ति 88.8 अरब डालर है। जबकि गौतम अदाणी 79.12 अरब डालर की संपत्ति के साथ दुनिया में 26वें नंबर पर है।

कुछ और सुर्खियां:

  • पिछले 9 महीने में सोने की कीमत में 37816 की कमी
  • राजस्थान के झुंझुनू में करंट की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत
  • कोडरमा घाटी में लगा 15 घंटे तक महा जाम, जसमोती नाले के पास चार बड़ी गाड़ियों के फंसने से पटना और रांची आने जाने वालों की हुई फजीहत
  • मुजफ्फरपुर में पीएनजी की पाइपलाइन फटने से एक व्यक्ति की मौत 17 घायल
  • पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी के तीन विधायकों ने भाजपा का दामन थामा

अनछपी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हवाले से आई यह खबर बेहद चिंताजनक है कि भारत में इस समय तीन करोड़ घुसपैठिए हैं। ज्यादा चिंताजनक बात यह है कि उनके हवाले से यह बताया गया है कि इन तीन करोड़ घुसपैठियों का कोई अता पता नहीं चला। दरअसल अमित शाह हैदराबाद में भारतीय जनता पार्टी की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पद यात्रा के बाद एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे और उन्होंने यह सनसनीखेज बात कही कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर में कटे नामों में से 3 करोड़ घुसपैठिए हैं। उनका कहना है कि एसआईआर अभियान के दौरान उनका कोई अता पता नहीं चला। यह बयान देश के गृहमंत्री का है और इसके बारे में ज्यादा जानकारी दी जानी चाहिए। अमित शाह ने एक और दिलचस्प बात यह कही कि घुसपैठिए कांग्रेस का वोट बैंक हैं और राहुल गांधी जितना भी जोर लगा लें भाजपा एक-एक घुसपैठिए को देश से बाहर निकाल कर रहेगी। अब जरूरत इस बात की है कि अमित शाह इन तीन करोड़ घुसपैठियों के बारे में विस्तार से बताएं कि यह किन-किन देशों से आए हैं और किन देश के किन-किन हिस्सों में घुसकर बैठे हुए हैं। अमित शाह को यह भी बताना चाहिए कि पिछले 12 सालों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार है और खुद अमित शाह लंबे समय से देश के गृह मंत्री हैं तो इस दौरान घुसपैठियों को पहचानने और उन्हें देश से निकलने की क्या कार्रवाई हुई और इसके बावजूद अब तक इतनी बड़ी संख्या में घुसपैठिए भारत में कैसे बने हुए हैं। अमित शाह जितनी जल्दी इस तरह की जानकारी लोगों को देंगे उतना ही देश का भला होगा और घुसपैठियों से मुक्ति में भी मदद मिलेगी। अगर वह इस तरह की जानकारी नहीं देते हैं और यह समस्या बरकरार रहती है तो इसके लिए सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही जिम्मेदार मानी जाएगी जिसके मुखिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और गृह मंत्रालय अमित शाह के पास है। 

 38 total views

Share Now

Leave a Reply