बिहार में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे उन गरीबों का हाल बेहाल है जिनके पास न रहने के लिए छत है और न ही ओढ़ने पहनने के लिए गर्म कपड़े। सरकारी और गैर सरकारी स्तर पर कंबल वितरण और अलाव की व्यवस्था करके ऐसे लोगों को राहत पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सामाजिक संस्था बिहार यूथ ऑर्गेनाजेशसन – बीवाईओ ने पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में एक अनोखी पहल की है।
1,117 total views