यूक्रेन में फंसे स्टूडेंट्स के लिए बिहार सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नम्बर

बिहार लोक संवाद डॉट नेट, पटना।

बिहार सररकर ने रूस के हमले के बाद यूक्रेन में फंसे बिहार के स्टूडेंट्स के लिए शनिवार को हेल्पलाइन नम्बर जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री के आधिकारिक ट्विटर हैंडल @officecmbihar से जारी सूचना के अनुसार आपदा प्रबंधन विभाग ने पटना और दिल्ली में सम्पर्क के लिए कई हेल्प लाइन नम्बर जारी किए हैं। इसके साथ ईमेल के पते भी दिए गए हैं।

गौरतलब है कि बिहार सहित कई राज्यों के भारतीय छात्र यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई के लिए गए हुए थे। उन्हें यूक्रेन के विभिन्न शहरों से पहले बस या ट्रेन से पड़ोसी देशों की सीमा पर जा रहा। वहां से उन्हें भारत लाया जाएगा।

 

 1,754 total views

Share Now