बिहार में कोरोना की स्थिति फिर गंभीर, स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्

बिहार लोक संवाद डाॅट नेट पटना

बिहार में कोरोना की स्थिति फिर गंभीर होती जा रही है। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने चिंता जतायी है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण का बढ़ना बेहद चिंताजनक है। हालांकि देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा बिहार में स्थिति बेहतर है।

मंगल पांडेय

मंगल पांडेय ने लोगों से कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बेवजह लोग अपने घरों से न तो बाहर और न ही भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जायें। मंगल पांडेय ने कहा कि कोरोना के बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों और पदाधिकारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है।

मंगल पांडेय ने कहा कि होली के मौके पर सार्वजनिक कार्यक्रम का ना तो आयोजन किया जाए और ना ही लोग ऐसे कार्यक्रम में शामिल हों। पूरे राज्य में करीब 400 एक्टिव केस हैं। हमें यह नहीं भूलना चाहिए की कोरोना खत्म नहीं हुआ है। इसलिए जो गाइडलाइन बनाए गए है उसका सभी पालन करें क्यों की सावधानी बरतना बहुत जरूरी है।

मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार में वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में है इसलिए वे अस्पताल जाकर कोरोना का टीकाकरण जरूर लें। मास्क का उपयोग करें, सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें और सेनिटाइजर का प्रयोग करते हुए कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन करें।

दूसरी तरफ, देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से सर्वाधित प्रभावित महाराष्ट्र समेत 31 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले बढ़े हैं।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं:-

राज्य…………………सक्रिय…….स्वस्थ…….मौत

अंडमान निकोबार……5…………4969……62

आंध्र प्रदेश……….1795……..883759…7186

अरुणाचल प्रदेश….3………….16783…..56

असम…………….1645……..215160…1100

बिहार…………….406……….261304…1555

चंडीगढ़………….1466……… 21978……359

छत्तीसगढ़……….6025………310838….3920

दादर और नागर हवेली

तथा दमन और दीव..30………3422……….2

दिल्ली…………..2927……..631756….10949

गोवा…………….861……….54597…….813

गुजरात…………5684……..272332…..4433

हरियाणा……….3957……..270222…..3089

हिमाचल प्रदेश…1043………58151……..1013

जम्मू कश्मीर…..1073………125046……1978

झारखंड……….624……….119232…….1094

कर्नाटक………11378……..941309……12415

केरल…………25463…….1068378…..4450

लद्दाख…………44…………..9691………130

लक्षद्वीप………173……………470…………1

मध्य प्रदेश…..6032……….262031……3894

महाराष्ट्र…….167637…….2175565….53138

मणिपुर……….28……………28924……..373

मेघालय………32…………….13825……..148

मिज़ोरम………13……………. 4421………..11

नागालैंड……..7…………….12127………91

ओडीशा……..648……………335923…..1918

पुड्डुचेरी……..6……………39521……….674

पंजाब………14366……….184848……..6204

राजस्थान…..3023………..318284……..2794

सिक्किम……48……………..6013……….135

तमिलनाडु…6222……….. 844568……..12573

तेलंगाना…..2434…………298262……..1664

त्रिपुरा………21…………… 33042……….391

उत्तराखंड….698…………. 95727……….1704

उत्तर प्रदेश…2217………. 595259………8753

पं बंगाल…..3241………..565938……..10300

कुल………271282…….11083679… 159370

 365 total views

Share Now

Leave a Reply