नीतीश ने लगाई वायदों की झड़ी : उद्योग लगाने के लिए 10 लाख रुपए दिए जाएंगे

जदयू अध्यक्ष अाैर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 14 अक्तूबर को  अमरपुर, सुल्तानगंज, तारापुर व मोकामा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए वायदों की झड़ी लगाई। उन्होंने इशारों-इशाराें में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर बड़ा हमला किया। कहा-’जिन्हाेंने सिर्फ अपने लिए किया वो अंदर हैं, हमने पूरे बिहार के लिए काम किया। अगली बार मौका मिला, तो युवाओं को कारोबार में बड़ी मदद देंगे। नई तकनीक से ऐसा ट्रेंड करेंगे कि वे दूसरों को भी रोजगार देने के काबिल हों।

मुख्य मंत्री ने कहा कि इंटर पास लड़कियों को 25 हजार व स्नातक करने पर 50 हजार की राशि दी जाएगी। उद्योग लगाने के लिए एससी-एसटी, अति पिछड़ा व सभी वर्ग की महिलाओं को 10 लाख रुपए दिए जाएंगे। 5 लाख अनुदान और 5 लाख की राशि बिना टैक्स की।’ नीतीश कुमार बुधवार को अमरपुर, सुल्तानगंज, तारापुर व मोकामा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

मुख्य मंत्री ने कहा कि  हमने कानून का राज स्थापित किया। अब अपराध के मामले में बिहार 23वें नंबर का राज्य है। पहले की स्थिति याद कीजिए। हमने न्याय के साथ विकास किया। सबके, हर क्षेत्र के विकास के लिए काम किया। महिलाओं को आरक्षण दिया।

नीतीश कुमार ने कहा कि 7 निश्चय ने खासकर गांवों की तस्वीर बदल दी है। जल-जीवन-हरियाली अभियान की गूंज यूएनओ तक पहुंची। हम 7 निश्चय पार्ट-2 के बूते सक्षम बिहार-स्वावलंबी बिहार बनाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके तहत क्या-क्या होगा? नीतीश ने कहा-कुछ लोगों का परिवार सिर्फ उनकी पत्नी, बेटा-बेटी है। हमारा परिवार पूरा बिहार है। इधर, देर शाम धोरैया, बेलहर तथा जमालपुर की वर्चुअल रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि तब (राजद राज में) बिहार में जंगलराज था। अब कानून का राज है।

 

 390 total views

Share Now

Leave a Reply