छ्पी-अनछपी: महागठबंधन में 8 सीटों पर फ्रेंडली फाइट, शाह का दावा- एनडीए की सबसे बड़ी जीत होगी
बिहार लोक संवाद डॉट नेट, पटना। पहले चरण के लिए नामांकन की तारीख खत्म होने के बावजूद महागठबंधन में किसको कितनी सीट मिली, इसका एलान नहीं हो पाया और मोटे तौर पर यह माना जा रहा है कि आठ जगहों पर फ्रेंडली फाइट होगी। भाजपा नेता अमित शाह ने दावा किया है कि इस बार बिहार में एनडीए की सबसे बड़ी जीत होगी। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने पटना में तैनात ग्रामीण कार्य विभाग के सुपरिंटेंडेंटिंग इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी में खुद संपत्ति का पता लगाया।
और, जानिएगा कि दिल्ली एम्स में 1 साल से क्यों ठप है हार्ट ट्रांसप्लांटेशन
हिन्दुस्तान के अनुसार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने आय से के अधिक संपत्ति के आरोप में पटना में तैनात ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार पटना स्थित आवास और कार्यालय पर शुक्रवार को छापेमारी की. इससे पहले निगरानी ने 15 अक्टूबर को उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था. निगरानी की टीम की कार्रवाई देर रात तक कंकड़बाग के रोड नंबर-4, पूर्वी इंदिरा नगर स्थित संजीव कुमार के आवास पर चलती रही. आरोप है है कि इंजीनियर ने अपनी ज्ञात आय से लगभग 44.38% अधिक करीब 1 करोड़ 12 लाख 58 हजार 41 रुपये की संपत्ति अर्जित की है.
पहली ख़बर
हिन्दुस्तान के अनुसार सभी सीटों पर सहमति नहीं बनने से महागठबंधन के दलों का मतभेद चुनावी अखाड़े तक पहुंच गया है। गठबंधन के प्रमुख दल भी आपस में दो-दो हाथ करने को तैयार हैं। तीन सीट पर राजद-कांग्रेस तो चार सीट पर भाकपा-कांग्रेस में दोस्ताना संघर्ष होगा। एक सीट तारापुर पर राजद और वीआईपी के बीच मुकाबला होगा। दूसरे चरण की तीन से चार सीटों पर अभी जिच बनी हुई है। समझौता नहीं हुआ तो दोस्ताना संघर्ष वाली सीटों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि, महागठबंधन सूत्रों का कहना है कि बातचीत जारी है। जिस घटक दल के के जिताऊ उम्मीदवार होंगे वही असली उम्मीदवार बनेंगे। बेगूसराय जिले की बछवारा सीट पर कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने की प्रतिक्रिया में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने कांग्रेस की चार सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। इसके अलावा कहलगांव, वैशाली, लालगंज, रोसरा, बिहार शरीफ, राजापाकर और तारापुर में भी महागठबंधन से दोनों उम्मीदवार चुनाव मैदान में आ गए हैं।
बिहार में सबसे बड़ा बहुमत मिलेगा: शाह
हिन्दुस्तान के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि एनडीए 20 वर्षों में सबसे बड़े बहुमत के साथ बिहार में फिर सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि एनडीए और नीतीश कुमार की लड़ाई पहले भी जंगलराज के विरुद्ध थी और आज भी उस विचार के खिलाफ हैं। अमित शाह शुक्रवार को छपरा के तरैया में एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस प्रचार की शुरुआत सारण से होती है, उसमें विजय ही मिलती है। बिहार के युवाओं को यदि 20 वर्ष पहले लालू-राबड़ी के जंगलराज की याद दिलानी हो तो सारण की भूमि से कोई बेहतर जगह नहीं हो सकती। उन्होंने जनता से कहा कि एनडीए पर आप भरोसा करें। लालू-राबड़ी के जंगलराज को दोबारा आने नहीं देंगे।
चुनाव बुलेटिन:
- लालगंज और वैशाली विधानसभा क्षेत्र में राजद और कांग्रेस में फ्रेंडली फीट की संभावना
- जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा, हमारा नंबर काम रहेगा तो भी कम नितेश ही होंगे
- वीआईपी के 6 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, मुकेश सहनी की जगह भाई चुनाव मैदान में
- तस्लीमुद्दीन के बड़े बेटे व राजद के पूर्व सांसद सरफराज आलम राजद से जनसुरज में गए, जोकीहाट से लड़ेंगे चुनाव
- विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 1698 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
- जीतन राम मांझी की मांग- चुनाव के पहले एनडीए में सीएम का नाम तय हो जाना चाहिए
- राजद से टिकट नहीं मिलने पर शरद यादव के बेटे शांतनु यादव ने कहा षड्यंत्र हुआ
- कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का नाम शामिल
- बक्सर की डुमरांव सीट से ददन पहलवान और उनके बेटे आमने-सामने
किसके पास कितनी दौलत:
- गया जिले की बेलागंज सीट से जदयू की उम्मीदवार मनोरमा देवी 75 करोड़ से अधिक संपत्ति की मालिक
- बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह 2020 में 60 लाख के मालिक थे, अब 2 करोड़ के मालिक
- मुजफ्फरपुर की कुढ़नी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार व मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता की संपत्ति 40 लाख से बढ़कर 86 लाख हुई
- सुपरिंटेंडेंटिंग इंजीनियर के पास अकूत संपत्ति
प्रभात ख़बर के अनुसार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति के आरोप में पटना में तैनात ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार के पटना स्थित आवास और कार्यालय पर शुक्रवार को छापेमारी की। इससे पहले निगरानी ने 15 अक्टूबर को उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। निगरानी की टीम की कार्रवाई देर रात तक कंकड़बाग के रोड नंबर-4, पूर्वी इंदिरा नगर स्थित संजीव कुमार के आवास पर चलती रही। आरोप है कि इंजीनियर ने अपनी ज्ञात आय से लगभग 44.38% अधिक करीब 1 करोड़ 12 लाख 58 हजार 41 रुपये की संपत्ति अर्जित की है। - दिल्ली एम्स में 1 साल से क्यों ठप है हार्ट ट्रांसप्लांटेश
- देश को सफल हृदय प्रत्यारोपण की राह दिखाने और कई मरीजों को नई जिंदगी देने वाले एम्स में बीते एक साल से यह सुविधा ठप है। वित्तीय अनियमितताओं और नियमों को दरकिनार कर प्रत्यारोपण का भारी भरकम पैकेज निर्धारित करने की शिकायत के बाद एम्स में हृदय प्रत्यारोपण कार्यक्रम ठप पड़ा है। इससे हृदय प्रत्यारोपण की उम्मीद लगाए हार्ट फेल्योर के मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई है। दिल्ली में एम्स के अलावा सिर्फ केंद्र सरकार के आरएमएल अस्पताल में हृदय प्रत्यारोपण की सुविधा है। इस अस्पताल में अभी तक तीन मरीजों का ही हृदय प्रत्यारोपण हुआ है। एम्स के सूत्रों के अनुसार संस्थान के ही एक वरिष्ठ डॉक्टर ने हृदय प्रत्यारोपण का पैकेज निर्धारित करने और दवाओं के बिल में हेराफेरी की शिकायत की। इसके बाद इस मामले पर जांच शुरू हुई और हृदय प्रत्यारोपण की कमान संभाल रहे
कुछ और सुर्खियां:
- पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर 8 लाख घूस लेते गिरफ्तार, घर से 7.5 करोड़ नक़द बरामद
- आईआरसीटीसी का सर्वर स्लो होने से रेल टिकट बुक करने वाले रहे परेशान
- असम के तिनसुकिया जिले में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन उल्फा के सदस्यों ने गोलीबारी की, सेना के तीन जवान घायल
- जेल में बंद दानापुर विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक रीतलाल यादव को हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली, 30 अक्टूबर तक जेल में रहेंगे
- छात्र नेता शरजील इमाम ने चुनाव लड़ने के लिए दी गई जमानत की अर्जी वापस ली, अब चुनाव नहीं लड़ने का फैसला
अनछपी: हमारे समाज में खाने-पीने के नकली सामान के साथ-साथ नकली दवा वगैरा की समस्या लंबे समय से रही है और अब एक नई नकली सामान की लिस्ट में मेहंदी का नाम भी जुड़ गया है जिसका एक खतरनाक सामने आया है। खबरों में बताया गया है कि पूर्वी चंपारण की 34 साल की एक महिला ने करवा चौथ के समय मेहंदी लगवाई थी। मेहंदी लगाने के 2 घंटे बाद उनके हाथ पैर में खुजली शुरू हुई और जलन भी गहराने लगी लेकिन उन्होंने डॉक्टर के पास ले जाने में देरी की तो जहर पूरे बदन में फैल गया। इसके बाद हाथ पैर से लेकर चेहरे और आंखों तक में फफोले पड़ गए। इन्फेक्शन के खून में पहुंचने से आंखों में खून उतर आया। अब उनका इलाज पटना के आईजीआईएमएस में हो रहा है जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जाती है। ऐसे में सबको यह बात याद आती है कि मेहंदी लगाने का पहले जो रिवाज था यानी पौधों से तोड़कर ताजा मेहंदी लगाई जाती थी, उसके बदले अब हर चौक चौराहे पर मेहंदी लगाने वाले मौजूद मिलते हैं। यह एक अच्छा रोजगार बन गया है लेकिन अफसोस की बात यह है कि कौन आदमी कैसी मेहंदी लगा रहा है इसकी कोई निगरानी नहीं होती। माना यह जा रहा है कि जल्दी और ज्यादा लाली के चक्कर में लोग बाजार से जो मेहंदी लाते हैं वह दरअसल केमिकल मिली हुई मेहंदी होती है। इसलिए बेहतर तो यही है कि पौधों से तोड़कर लगाई गई मेहंदी ही इस्तेमाल की जाए और अगर मजबूरी हो तो बाहर से लाई हुई मेहंदी के पैकेट को जरूर देखें कि उसकी एक्सपायरी डेट क्या है और उसमें कौन-कौन केमिकल मिलाया गया है। सरकारी स्तर पर भी इसकी निगरानी जरूरी है लेकिन सवाल यह है कि क्या हमारा समाज और हमारी सरकार इस बात को लेकर जागरूक होगी?
296 total views
