महिलाओं को उद्यमी बनाने के लिए मिलेगा 10 लाख रुपये तक का लोन

बिहार लोक संवाद डॉट नेट
पटना, 8 फरवरी: बिहार में महिला उधमी को बढ़ावा देने के लिए उद्योग विभाग ने एक योजना तैयार की है। योजना के तहत महिलाओं को कलाकार से उधमी बनाने और संबंधित उद्यम की ट्रेनिग देने की व्यवस्था की जाएगी। एक अप्रैल से उद्योग विभाग के द्वारा पोर्टल की शुरुआत होगी जहां 2000 महिलाओ का सेलेक्शन होगा। सेलेक्शन के बाद इन महिलाओं को उधमी बनाया जाएगा और उन्हें 10 लाख रुपये तक का लोन मिलेगा। इस लोन पर 5 लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी जबकि 5 लाख रुपये को 84 महीने में चुकाना होगा। इस बात की जानकारी उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दी। कार्यक्रम का आयोजन मिथिला पेंटिंग के लिए दुलारी देवी को पद्मश्री मिलने पर सम्मानित करने के लिए किया गया था।

 1,092 total views

Share Now