बिहार लोक संवाद ब्यूरो
पटना, 30 अक्टूबर: राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा ने बिहार विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड को समर्थन देने का ऐलान किया है।
मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज सिद्दीकी ने आज जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह से मुलाकात की और अपना समर्थन पत्र उन्हें पेश किया। इस अवसर पर श्री सिद्दीकी ने कहा कि मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने मुसलमानों के हित में कई अच्छे काम किए हैं। उन कामों के मद्देनजर मोर्चा ने जदयू को समर्थन देने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि बिहार में मोर्चा से जुड़े हुए लाखों मुसलमान हैं। वे विकसित बिहार के सपने को साकार करने के लिए श्री कुमार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार हैं।
इस मौके पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री सिद्दीकी का आभार व्यक्त किया और कहा कि चुनाव के दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा का समर्थन खास मायने रखता है। उन्होंने कहा कि इससे इस बात की पुष्टि होती है कि बिहार के अकलियत इस बात को बखूबी जानते हैं कि उनका सच्चा हिमायती सिर्फ नीतीश कुमार हैं, कोई और नहीं। श्री कुमार के मुख्यमंत्री बनने से पहले अल्पसंख्यकों के नाम पर केवल राजनीति होती थी उनकी बेहतरी के लिए कोई काम नहीं होता था।
1,277 total views