सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बिहार के विधायक होंगे पुरस्कृत

बहार लोक संवाद डाॅट नेट पटना

बिहार विधानसभा के सदस्यों को उनके प्रदर्शन के आधार पर सर्वश्रेष्ठ विधायक के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

विधानसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान सभाध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लोकसभा की तर्ज पर बिहार में भी निचले सदन के सदस्यों को सर्वश्रेष्ठ विधायक के पुरस्कार से सम्मानित किये जाने की शुरुआत होगी । उन्होंने बताया कि हर साल पुरस्कार देने के लिए विधायकों के नाम पर चयन समिति निर्णय लेगी।

श्री सिन्हा ने कहा कि चयनित विधायकों को पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र और चांदी का मोमेंटो दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुरस्कार प्राप्त विधायको के नाम की अनुशंसा दुबारा नहीं की जाएगी।

 2,005 total views

Share Now