एम्स, पटना के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर सीएम सिंह ने बिहार लोक संवाद से बुधवार को बात करते हुए उम्मीद ज़ाहिर कि इस बार कोरोना की लहर पर जल्द ही काबू पाया जा सकेगा। मगर उन्होंने मास्क लगाने और भीड़भाड़ से बचने पर भी पूरा जोर दिया।
बिहार में कोरोना की तीसरी लहर का क्या हाल है? एम्स में इससे निपटने की तैयारी कैसी है? बाक़ी मरीजों का इलाज कैसे होगा?
ऐसे ही और सवालों का जवाब दे रहे हैं डॉक्टर सीएम सिंह। उनसे बात की है बिहार लोक संवाद डॉट नेट के कंसल्टिंग एडिटर समी अहमद ने। आइये देखते हैं उनकी बातचीत।
1,826 total views