Pre Matric Scholarship का लाभ दिलाने के लिए Schools मुस्तैद रहें: BIE

बिहार लोक संवाद डॉट नेट

बोर्ड ऑफ इस्लामिक एजुकेशन से जुड़े स्कूलों का रविवार को पटना में एकदिवसीय वर्कशॉप हुआ। वर्कशॉप के दौरान राइट टु एजुकेशन एक्ट, ई संबंधन और स्कूलों को गुणवत्तापूर्ण बनाने के तरीकों पर चर्चा की गई। वर्कशॉप में बोर्ड से जुड़े बिहार के कई स्कूलों के हेड ने शिरकत की। वर्कशॉप को जमाअते इस्लामी हिन्द, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना रिजवान अहमद इस्लाही समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर बिहार लोक संवाद डॉट नेट से बातचीत करते हुए बोर्ड ऑफ इस्लामिकम एजुकेशन, बिहार के डायरेक्टर डॉक्टर इरशाद हुसैन ने वर्कशॉप के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

बीआईई बिहार के कोऑर्डिनेटर ख़ालिद सैफुल्लाह ने कहा कि प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप का लाभ बच्चों तक पहुंचाने के लिए स्कूलों को मुस्तैद रहना चाहिए।

उम्मीद की जानी चाहिए कि स्कूलों को बेहतर बनाने और बच्चों का केरियर संवारने में इस तरह के वर्कशॉप्स कारगर साबित होंगे। बिहार लोक संवाद डॉट नेट के लिए सैयद जावेद हसन, पटना।

 2,371 total views

Share Now