ओवैसे गरजे- भाजपा बिहार में फैला रही है कोराना वायरस, उपेन्द्र को बनाएं सीएम

बिहार लोक संवाद न्यूज नेटवर्क
बक्सर 24 अक्तूबर: एआईएमआईएम अध्यक्ष ने बक्सर के किला मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान वो अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बिहार में कोरोना का वायरस फैला रही है। ये लोग कोरोना को लेकर राजनीति कर रहे हैं।

पार्टी उम्मीदवार निर्मल कुशवाहा के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि हमारा गठबंधन जब बिहार में सत्ता में आएगा तो हम लोखों की संख्या में नौकरी देंगे। किसानों की हालत में सुधार लाएंगे।

ओवेसी ने कहा कि आप लोगों ने पांच साल लालू को देखा, पांच साल नीतीश को देखा इस बार उपेन्द्र कुशवाहा को मुख्यमंत्री बना कर देखें।।

जन सभा में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

 

 2,044 total views

Share Now