महिलाओं का हुनर देखना है तो इस मेले में आइए

बिहार लोक संवाद डॉट नेट

पटना के ज्ञान भवन में बिहार महिला उद्योग संघ की ओर से दशहरा मेले का आयोजन किया गया है। प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से आई महिलाओं ने इस मेले में अपने-अपने स्टॉल लगाए हैं। स्टॉल पर हैंडमेड प्रोडक्ट्स आकर्षण का केन्द्र हैं। इनके अलावा और भी ऐसी कई चीज़ंें हैं जो देखने और ख़रीदने लायक़ हैं। 23 सितंबर से शुरू हुआ ये मेला 27 सितंबर तक जारी रहेगा।

उम्मीद की जानी चाहिए कि ग्राहकों के रेस्पॉंस से महिला उद्यमियों की हौसला अफ़ज़ाई होगी। कैमरापर्सन शीश अहमद के साथ सैयद जावेद हसन, बिहार लोक संवाद डॉट नेट, पटना।

 1,627 total views

Share Now