रालोसपा ने जारी किया घोषणापत्र- पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिचाईं, कार्रवाई और सुनवाई को प्राथमिकता

बिहार लोक संवाद ब्यूरो
पटना, 24 अक्तूबर: राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आज अपनी पार्टी का घोेषणापत्र जारी किया। घोषणापत्र में उन्होंने अपने 25 वचनों का उल्लेख करते हुए बिहारवासियों से इसे पूरा करने का वादा किया है।

पार्टी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने इसमें पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिचाईं, कार्रवाई और सुनवाई को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने का वादा किया है। इसके अलावा नौजवानों को रोजगार, विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा, किसानों को अच्छी आमदनी और खुशहाली, शोषितों, वंचितों और पीड़ितों को त्वरित सुनवाई और न्याय दिलाने का वचन भी दिया है. कुशवाहा ने पटना का नाम बदलकर पाटलिपुत्र करने और बिहार में स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय बनाने का भी वादा किया है।

 1,731 total views

Share Now