क्रिकेटर एहसान अहमद के इंतकाल से खेल जगत सदमे में

बिहार लोक संवाद डाॅट नेट
पटना क्रिकेट के हरदिल अजीज और सचिवालय स्पोट्र्स क्लब के बेहतरीन खिलाड़ी एहसान अहमद का हृदय गति रुक जाने से इंतकाल हो गया। मंगलवार की सुबह छाती में दर्द की शिकायत के बाद घरवालों ने उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 42 वर्ष के थे।
एहसान अहमद ने हेमन ट्रॉफी क्रिकेट में कई वर्षों तक पटना जिला के लिए बेहतरीन योगदान दिया। उनके असामयिक निधन से खेल जगत सदमे में है। पूर्व क्रिकेट प्रशिक्षक अधिकारी एमएम प्रसाद, क्रिकेट प्रशासक, अजय नारायण शर्मा और सिराज उल हक ने क्रिकेटर एहसान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पूर्व रणजी खिलाड़ी सुनील सिंह, राजेश सिन्हा, हरप्रीत सिंह टीटू, पूर्व वीजी ट्रॉफी खिलाड़ी अली राशिद ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। पटना सिटी के गुरु गोविंद सिंह क्रिकेट एकेडमी में मरहूम एहसान अहमद के लिए प्रार्थना की है गई।

 

 523 total views

Share Now

Leave a Reply