Pegasus Surveillance : सरकार अपने नागरिकों की जासूसी बंद करे

बिहार लोक संवाद डॉट नेट

पेगासस जासूसी कांड के विरोध में रविवार को पटना में एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। ‘निजता का अधिकार और जनतंत्र’ शीर्षक से आयोजित इस परिचर्चा में वक्ताओं ने केन्द्र सरकार की नीयत पर सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्पाइवेयर के माध्यम से सरकार अपने ही नागरिकों की जासूसी करा रही है और विरोध की आवाज़ को दबा रही है। इससे लोकतंत्र ख़तरे में पड़ गया है।

सीपीआई-एमएल के बिहार स्टेट जेनरल सेक्रेटरी अरविंद सिन्हा ने कहा कि एक पूर्व चीफ़ जस्टिस के कार्यकाल में सुप्रीम कोर्ट पूरी तरह से मैनेज्ड हो गया था।

पेगासस लिस्ट में शामिल बिहार के एकमात्र पत्रकार संजय श्याम ने बिहार लोक संवाद से बातचीत करते हुए कहा कि पेगासस जासूसी कांड के खि़लाफ़ लोगों को प्रतिरोध की संस्कृति को बढ़ावा देना चाहिए।

श्री श्याम ने कहा कि पेगासस स्पाईवेयर का इस्तेमाल निगता के अधिकार पर हमला है।

 1,709 total views

Share Now