स्वच्छ भारत अभियान: पटना की स्लम बस्ती में हुई साफ-सफाई, वृक्षारोपन

बिहार लोक संवाद डॉट नेट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान में शामिल होते हुए पटना की अदालतगंज स्लम बस्ती में मंगलवार को साफ़-सफ़ाई की गई। सोसायटी फ़ॉर ब्राइट फ़्यूचर और जमाअते इस्लामी हिन्द, पटना के संयुक्त तत्वावधान में चलाए गए इस अभियान में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया और वृक्षारोपण भी किया गया। इस दौरान मोहल्ले के वॉलंटीयर हुसैन, आबिद, अनवर, गोल्डन, फ़ीरोज और वसीम ने एसबीएफ के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर झाड़ू लगाए। मेहमान के तौर पर आए डॉ. अहमद जलाल इस्लाही, फारूक अली और इंजीनियर ओवैस सालिक ने स्लम बस्ती में साफ-सफाई की प्रशंसा की। इस अवसर पर साफ-सफाई की अहमीयत पर बच्चों के साथ बातचीत भी की गई।

एसबीएफ के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मोहम्मद आरजू ने कहा कि ‘एक मुहिम स्वच्छता की ओर’ मुहिम के तहत इस बस्ती में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

जमाअते इस्लामी हिन्द पटना के नाज़िमे शहर क़मर वारसी ने कहा कि इस साफ-सफाई का फॉलोअप प्रोग्राम भी चलाया जाना चाहिए।

 1,803 total views

Share Now