बिहार लोक संवाद डॉट नेट
बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज़ हुसैन इन दिनों लगातार उद्योगपतियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। भागलपुर और सीवान समेत कई जिलों का वो दौरा कर चुके हैं। हाल ही में पटना सिटी के उद्योगपतियों के साथ उन्होंने गुफ्तगू की। इसी कड़ी में श्री शाहनवाज ने मंगलवार को पटना में बिहार स्टील मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन के सदस्योे के साथ संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्योग के विकास के लिए ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस की नीति अपनाई जा रही है ताकि यहां उद्योग लगाने वालों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि बिहार को स्टील की तरह मजबूत किया जाएगा।
1,602 total views