हर हाल में नीतीश ही रहेंगे CM – सुशील मोदी

पटना: बिहार चुनाव को लेकर एनडीए ने मंगलवार की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें सीटों के बंटवारे पर आध‍िकारिक रूप से मुहर लगने का भी ऐलान किया गया. चिराग पासवान के बिहार में एनडीए से नाता तोड़ने के बाद यह पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस थी. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वह बीजेपी के साथ मिलकर बिहार के विकास के लिए काम कर रहे हैं और एनडीए में कोई भी गलतफहमी नहीं है. इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार बीजेपी के नेता और राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि चुनाव के नतीजे जो भी आएं और सीटें जितनी भी आएं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे. उनका कहना था कि अगर बीजेपी की सीटें ज्यादा भी रहीं तो भी नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे.

 1,223 total views

Share Now