अश्विनी चैबे का दावा- चुनाव बाद नया और आत्मनिर्भर बिहार बनेगा

बिहार लोक संवाद न्यूज नेटवर्क
पटना, 30 अक्टूबर: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चैबे ने कहा कि छपरा में लप्पू के पिता गप्पू ने सभी को नौकरी देने का वादा किया था। उस वादे का क्या हुआ? लाखों की संख्या में आवेदन सड़ गए थे। आज फिर से बिहार की जनता को नौकरी के नाम पर झांसा देने का काम किया जा रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चैबे शुक्रवार को जे एम उच्च विद्यालय रायपुरा गड़खा में एनडीए प्रत्याशी ज्ञानचंद्र मांझी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा की राजद कांग्रेस और वामपंथियों ने हमेशा भ्रष्टाचार, अपराध, लूट तंत्र को संरक्षण दिया, उन्हें बढ़ाने का काम किया।

उन्होंने कहा कि एनडीए जो कहता है, उसे धरातल पर उतारता है। प्रत्येक बिहार वासियों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन का टीका लगेगा। सुशासन की सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के आधार पर आगे भी सर्वांगीण विकास करती रहेगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चैबे ने कहा कि भाजपा ने जो संकल्प पत्र तैयार किया है। एक-एक वादे को धरातल पर उतारेगी। 19 लाख रोजगार का सृजन होगा। नया व आत्मनिर्भर बिहार बनेगा।

 712 total views

Share Now

Leave a Reply