AMD से होती है NEET की Coaching, सफल Students हुए सम्मानित

बिहार लोक संवाद डॉट नेट

एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम डॉक्टर्स की ओर से रविवार को पटना के मौलाना मजहरुलहक ऑडिटोरियम में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान एएमडी नीट के कोचिंग सेन्टर से कामयाब हुए उम्मीदवारों को सम्मानित किया गया। साल 2020 में यहां के 9 और 2021 में 16 बच्चों ने कामयाबी हासिल की। मशहूर सर्जन डॉ. अहमद अब्दुल हई ने कामयाब बच्चों को शील्ड और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एएमडी रेजिडेंशियल मेडिकल तैयारी सेंटर के चीफ कोआॅिर्डनेटर डॉक्टर अतहर अंसारी ने उम्मीद जाहिर की कि कामयाब बच्चों का देश के अच्छे मेडिकल कालेजों में दाखिला होगा। उन्होंने बताया कि एएमडी नीट कोचिंग सेन्टर में 40 बच्चों की कोचिंग का इंतेजाम है। नीट में सफल उम्मीदवार सायमा ने बिहार लोक संवाद डॉट नेट से बातचीत करते हुए कहा कि कोचिंग क्लासेज के लिए बेहतरीन फैकल्टीज को शामिल किया गया है।

 3,138 total views

Share Now