युवाओं को पसंद आ रहा है जदयू-भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का यह ‘‘गेम’’

बिहार लोक संवाद ब्यूरो
पटना 2 नवंबर: कांग्रेस ने बिहार में बदलाव लाने के लिए एक दिलचस्प मोड अख्तियार किया है। इसके तहत पार्टी ने ‘बदलो बिहार गेम’ लॉन्च किया है। इसका मकसद अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ना है। इसके अलावा नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जदयू-भाजपा सरकार के घोटालों, कुशासन, भ्रष्टाचार और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित करना है।

कांगे्रस का यह गेम युवाओं को बहुत पसंद आ रहा है। इसकी एक वजह यह है कि गेम के प्ले होते ही बैकग्राउंड से संगीत शुरू हो जाता है और इसके साथ ही कांग्रेस द्वारा जारी ‘बोले बिहार महागठबंधन सरकार’ का थीम सॉन्ग बजने लगता है।

सोशल मीडिया पर यह गेम तेजी से वायरल हो रहा है जिसे युवा काफी पसंद कर रहे हैं।

कांग्रेस सोशल मीडिया ने एक लिंक https://www.biharkibaat.org/badlo-sarkar/के जरिए लोगों से ये गेम खेलकर बिहार में बदलाव की अपील की है।

 621 total views

Share Now