बिहार लोक संवाद डाॅट नेट
बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन रविवार को पटना में थे। वो स्थानीय एक होटल में एक इलेक्ट्रिक बाइक कंपनी के लाॅंचिंग प्रोग्राम में आए हुए थे। कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद शाहनवाज ने मीडिया कर्मियों के अनुरोध पर बाइक पर बैठने की कोशिश की। लेकिन बैठ नहीं पाए। बोले, उन्होंने कभी कोई बाइक नहीं चलाई। एक समय लूना चलाई थी। उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं है।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाहनवाज ने कहा कि बिहार में उद्योग लगाने की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया की तरह मेक इन बिहार भी करना होगा।
2,055 total views