नीतीश ने 190 गाँवों में लांच किया जलवायु के अनुकूल कृषि कार्यक्रम

बिहार लोक संवाद डाॅट नेट
पटना, 14 दिसंबर: जल जीवन हरियाली अभियान के तहत जलवायु के अनुकूल कृषि कार्यक्रम के माध्यम से 30 जिलों में प्रथम वर्ष और 8 जिलों में द्वीतीय वर्ष के कार्यक्रम का आभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना में वर्चुअल माध्यम से किया। इस योजना को प्रदेश के 190 गाँवों में लांच किया गया है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया की फसल अवशेष जलाने वाले किसानों को ये समझायें कि इससे पर्यावरण का नुकसान होता है और आने वाली पीढ़ी भी इससे प्रभावित होगी।
मुख्यमंत्री ने इस बार प्रदेश में धान की अधिप्राप्ति का लक्ष्य 45 लाख मैट्रिक टन रखा है जो मिनिमम है।
विस्तार से जानने के लिए देखिये ये वीडियो।

 1,176 total views

Share Now