Covid दौर की सभी मौत पर 4 लाख का मुआवजा दे सरकार

बिहार लोक संवाद डाॅट नेट पटना

26 जुलाई से बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू हो गया है। एक तरफ़ जहां सत्तापक्ष बिना वाद-विवाद के विधेयक पास कराने में लगा है, वहीं विपक्ष अपनी मांगों के समर्थन में सदन से वाकआउट और धरना-प्रदर्शन कर रहा है। 28 जुलाई को माले विधायकों ने सदन के बाहर सरकार विरोधी नारे लगाए और कोविड दौर में हुई सभी मौतों पर आश्रितों को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की। सरकारी आंकड़े के अनुसार, बिहार में अब तक 9639 लोगों की सिर्फ कोविड से मौत हो चुकी है।

 2,109 total views

Share Now