बिहार में 1 जून तक रहें सावधान, मौसम पूर्वानुमान जारी, जानिये कहां-कहां होगी भारी से बहुत भारी वर्षा

बिहार लोक संवाद डाॅट नेट पटना

चक्रवाती तूफान यास के मद्देनजर मौसम विज्ञान विभाग ने बिहार के लिए 28 मई से 1 जून, 2021 तक का मौसम पूर्वामान घोषित कर दिया है। इसके अनुसार प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा का अनुमान है।

शुक्रवार को जारी मौसम पूर्वामान में बिहार को कई हिस्सों में बांट कर चेतावनी दी गई है।

1. उत्तर-पश्चिम बिहार के तहत पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज में 28 से 1 जून तक कई स्थानों पर गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है। एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।
2. उत्तर-मध्य बिहार के तहत सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर के अनेक स्थानों पर 28 और 29 मई को गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है। एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।
3. उत्तर-पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा और पूर्णिया में 28 से 31 मई तक गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है। एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।
4. दक्षिण-पश्चिम बिहार के तहत बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबार और अरवल में 28 और 29 मई को अनेक स्थानों पर गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है। 31 मई को एक-दो जगहों पर गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है।
5. दक्षिण-मध्य बिहार के तहत पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय और लखीसराय में 28 और 29 मई को अनेक स्थानों पर गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है। 31 मई को एक या दो जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।
6. दक्षिण-पूर्व बिहार के तहत कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में 28 मई से 1 जून तक गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है। 28 और 31 मई को एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।
राजधानी पटना और इसके आसपास के इलाकों में जारी पूर्वामानुमान के अनुसार-
28 मई को आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है या एक या दो बार बारिश या गरज के साथ छींटें पड़ेंगीं
29 मई को आमतौर पर हलकी बारिश के साथ बादल छाए रहने की संभावना है।
30 मई को ामतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है और बारिश या धूल या मेघ गर्जन की संभावना है।
31 मई को आंशिक रूप से बादल के साथ आकाश में मेघ गर्जन या बिजली चमकने की संभावना है।
1 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।
इस दौरान अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस तापमान के रहने की संभावना है।
विस्तार से जानने के लिए देखिये ये चार्ट।

 

 390 total views

Share Now

Leave a Reply