WAQF BILL को नीतीश का समर्थन मुसलमानों के खिलाफ एलान-ए-जंग होगा: MUSLIM PERSONAL LAW BOARD

बिहार लोक संवाद, पटना

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की ओर से 10 मार्च को पटना के एक होटल में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बोर्ड के जेनरल सेक्रेटरी मौलाना फजलुर्रहीम मुजद्ददी और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर कासिम रसूल इलियास ने कहा कि वक्फ संशोधिन बिल 2024 अगर पार्लियामेंट से पास हो गया तो पूरे देश में आंदोलन चलाया जाएगा। बोर्ड ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि दोनों सेक्यूलर लीडर समझे जाते हैं लेकिन उन्होंने वक्फ संशोधन बिल पर बीजेपी का साथ देकर मुसलमानों के साथ धोखा किया है। संवाददाता सम्मेलन की शुरूआत में जमाअते इस्लामी हिन्द, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना रिजवान अहमद इस्लाही ने प्रतिभागियों का परिचय कराया। संवाददाता सम्मेलन में कई धार्मिक-सामाजिक संगठनों के प्रमुख मौजूद थे।

 793 total views

Share Now