एसबीएफ ने चलाया सफाई अभियान

बिहार लोक संवाद डाॅट नेट

सोसायटी फाॅर ब्राइच फ्यूचर के तत्वावधान में पटना के स्लम एरिया अदालतगंज में सफाई अभियान चलाया गया। ‘हर क़दम स्वच्छता की ओर’ अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान पूरे स्लम ऐरिया की साफ़-सफ़ाई की गई। साथ ही ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया गया। इसके अलावा, एक ही जगह कचरा रखने के लिए एक डस्ट बिन भी उपलब्ध कराया गया। साफ़-सफ़ाई एसबीएफ़ के वाॅलंटीयर्स ने स्थानीय लोगों की मदद से की। इस अवसर पर जमाअते इस्लामी हिन्द बिहार और एसआईओ के पदाधिकारी मौजूद थे। एसबीएफ के स्टेट कोआॅर्डिनेटर ताहा आफ़ाक़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत का नारा दिया है। साफ़-सफ़ाई हर एक नागरिक की जि़म्मेदारी है।

 2,347 total views

Share Now