पर्दा लड़कियों की तरक़्क़ी में रुकावट नहीं: DSP रज़िया

बिहार लोक संवाद डाॅट नेट पटना

पटना के हज भवन में गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका मक़सद 64वीं बीपीएसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों का मीडिया से परिचय कराना था। ये वो सफल उम्मीदवार थे जिन्होंने हज भवन में चलने वाले कोचिंग एवं गाइडेंस सेल में दाखि़ला लिया था। संवाददाता सम्मेलन को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ज़मा ख़ान ने संबोधित किया। इस मौक़े पर सफल उम्मीदवारों ने मीडिया के सामने अपने अनुभव शेयर किये। वहीं, बिहार में पहली बार मुस्लिम महिला डीएसपी बनने जा रहीं गोपालगंज की रज़िया सुलताना ने कहा कि पर्दा तरक़्क़ी की राह में रुकावट नहीं है। देखिये ये पूरा वीडियो।

 

 

 

 3,321 total views

Share Now