समाज कल्याण विभाग और यूनिसेफ के तत्वावधान में शनिवार को विश्व बाल दिवस के अवसर पर पटना में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शीर्षक था, ‘बाल दरबार: हमारे अधिकार, हमारी आवाज़’। प्रदेश के तमाम जिलों से बड़ीर संख्या में आए बच्चों ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि और समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी के अलावा विभिन्न विभागों से आये पदाधिकारियों से सवाल किए।
मीडिया से बातचीत करते हुए समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि बाल गृह में आवश्यक सुधार किया जाएगा।
यूनिसेफ बिहार की हेड नफीसा शफीक ने कहा कि इस कार्यक्रम से बच्चों को एक ऐसा प्लेटफार्म मिला, जिसके माध्यम से उन्होंने सरकार के सामने खुलकर अपनी बात रखी।
बच्चों ने समस्याओं के निदान और उसमें निभाई जाने वाली अपनी भूमिका के लिए इस कार्यक्रम के आयोजन के काफी उपयोगी करार दिया।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों को सम्मानित भी किया गया।
2,217 total views