बिहार लोक संवाद ब्यूरो
पटना, 26 अक्तूबर: महंगाई को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने एनडीए के नेताओं को घेरा है। तेजस्वी ने पटना में कहा कि जिस तरह से प्याज और आलू के दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है उससे जनता त्रस्त है।
प्याज की माला लिए तेजस्वी यादव ने कहा कि हम एनडीए नेताओं को माला लेकर इसे उन्होंने पहनाने के लिए खोज रहे हैं। एक समय बीजेपी के नेता आलू और प्याज का माला लेकर घूमा करते थे लेकिन अब कहां है वह दिखाई नहीं देते हैं।
तेजस्वी ने कहा कि जनता परेशान है, लेकिन सरकार को इसको लेकर कोई मतलब नहीं है। नीतीश कुमार चुप्पी साधे हुए हैं। आखिर इस मुद्दे पर वह बोलते क्यों नहीं हैं?
तेजस्वी यादव ने कहा कि कोरोना संकट में महंगाई और बढ़ गई है जिससे बिहार की जनता और कारोबारी परेशान हैं। कोरोना संकट में पहले से ही कारोबारी परेशान हैं। एनडीए वाले पहले प्याज का रोना रोते थे, लेकिन प्याज अब 80 के पार हो गया है। इनलोगों को महंगाई नहीं दिख रही है। बिहार में बेरोजगारी चरम पर हैं। युवा परेशान होकर पलायन कर रहे हैं। किसान परेशान हैं।
2,445 total views