वल्र्ड ट्रेड सेन्टर की तरह ढह गई जहानाबाद की इमारत

बिहार लोक संवाद डाॅट नेट पटना
अमेरिका के न्यूयाॅर्क में वल्र्ड ट्रेड सेन्टर को हवाई हमले में ताश के पत्तों की ढहते हुए आपने कई कई बार देखा होगा। इसके अलावा, तेज़ बारिश में मकानों को गिरते हुए भी आपने देखा होगा। लेकिन बिना वजह, खड़े-खड़े, किसी मकान को अचानक ढहते हुए आपने शायद ही देखा होगा। ऐसा मंज़र बिहार में जहानाबाद ज़िले के मख़दूमपुर बाज़ार के नज़दीक देखने को मिला। एक तीन मंज़िला मकान दिन के उजाले में ढह गया। वह तो ख़ैरियत थी कि लाॅरी गुज़र चुका थी और आसपास में कोई आदमी नहीं था। कहते हैं, यह मकान पिलर पर खड़ा था और इसमें यास चक्रवात का कोई हाथ नहीं था।

 1,360 total views

Share Now