ब्रेकिंगः हाईकोर्ट की सख्ती के बाद बिहार में 15 मई तक लाॅकडाउन

बिहार लोक संवाद डाॅट नेट
बिहार में चार मई को 15 मई तक के लिए लाॅकडाउन लगा दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को दोपहर से जरा पहले इसकी घोषणा की। सोमवार को पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार की जबर्दस्त पकड़ करते हुए कहा था कि या तो वह लाॅकडाउन लगाये या हम ऐसा आदेश देंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बयान जारी कर कहा हैः ’कल सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद बिहार में फिलहाल 15 मई, 2021 तक लाॅकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया। इसके विस्तृत मार्गनिर्देशिका एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में आज ही आपदा प्रबंधन समूह को कार्रवाई करने हेतू निदेश दिया गया है।’
पटना हाईकोर्ट ने सोमवार को एडवोकेट जनरल से कहा था कि बिहार में कोविड के बढ़ते मामले को देखते हुए मुख्यमंत्री से लाॅकडाउन लगाने की बात करें। साथ ही उन्हें सरकार के निर्णय से अवगत कराने को भी कहा था।

 1,018 total views

Share Now