मौलाना आज़ाद की जयंती पर पुस्तकों की प्रदर्शनी, नीतीश ने दी श्रद्धांजलि

बिहार लोक संवाद ब्यूरो
पटना, 11 नवंबर: देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना आजाद की जयंती पर आज यहां खुदाबख्श लाइबे्ररी में मौलाना की लिखित एवं संपादित पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी के दौरान लाइबे्ररी की निदेशक शाइस्ता बेदार ने बताया कि यहां हर साल ऐसी प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य लोगो को मौलाना आजाद के योगदान और उनके जीवन एवं लेखन के बारे में बताना है।
प्रदर्शनी में मौलाना की हिन्दी, उर्दू और अंग्रेजी में प्रकाशित पुस्तकों के अलावा उनकी दुलर्भ पुस्तकें भी शामिल थीं।


दूसरी ओर मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने मौलाना की जयंती पर 1 अणे मार्ग स्थित संवाद भवन में मौलाना को उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की।

 1,481 total views

Share Now