1985 में पटना से विधायक चुने गए अक़ील हैदर नहीं रहे

बिहार लोक संवाद डाॅट नेट पटना

पटना के कुम्हार के पूर्व विधायक और कॉंग्रेस नेता अकील हैदर का मंगलवार को निधन हो गया।

अकील 1985 में कांग्रेस के टिकट पर पटना से विधायक चुने गये थे.। इस विधानसभा चुनाव में अकील, शकील, खलील की तिकड़ी काफी मशहूर हुई थी। शकील उज्जमा अंसारी और खलील अंसारी भी उसी वर्ष अलग-अलग सीटों से निर्वाचित हो कर विधानसभा पहुंचे थे। अकील हैदर पटना के दूसरे मुस्लिम विधायक थे। इनसे पहले जनता पार्टी के टिकट पर शहाबुद्दीन पहले मुस्लिम विधायक बने थे। अकील हैदर जब इस चुनाव क्षेत्र से विधायक बने, तब यह पटना मध्य विधानसभा क्षेत्र के नाम से जाना जाता था। अकील के बाद 35 वर्षों में पटना से कोई मुस्लिम विधायक नहीं बना है। वर्ष 2015 के विधान सभा चुनाव में कुम्हरार सीट से अकील हैदर ने किस्मत आजमाया था। लेकिन वो दूसरे पर रह गए थे। यह सीट भाजपा के अरुण कुमार सिन्हा ने जीती थी।

 1,843 total views

Share Now