Patna City बनेगा INDUSTRIAL HUB

बिहार लोक संवाद डॉट नेट

पटना सिटी को इंडस्ट्रियल हब के रूप में विकसित किया जाएगा। इस बात की घोषणा बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने की। श्री शाहनवाज़ शुक्रवार को पटना के एक होटल में पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र के औद्योगिक विकास को लेकर संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में स्थानीय उद्योगपति मौजूद थे। उद्योगपतियों ने मंत्रीजी को उद्योग लगाने में आ रही कठिनाइयों की जानकारी दी। श्री शाहनवाज़ ने उन कठिनाइयों को दूर करने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि पटना सिटी के एलईडी बल्ब और फर्नीचर के क्लस्टर का विकास होगा। इसके अलावा खिलौना और फुटवेयर का भी क्लस्टर बनेगा।

श्री शाहनवाज़ ने इस अवसर पर स्थानीय उत्पादों का निरीक्षण भी किया। उनके साथ पूर्व मंत्री और स्थनीय विधायक नंदकिशोर यादव भी मौजूद थे।

 2,248 total views

Share Now